सार सार को गहि रहै

1 min read

हम भारतीय न जाने किस मिट्टी के बने हैं ? बहुत बार बहुतों को यह कहते हुए सुना। शायद इसका कारण हमारे बहुत से गुण और बहुत से अवगुण दोनों ही हैं। हमारी सादगी और सलज्जता हमें अलग बनाती है, तो हमारी चतुराई और चालाकी भी। हम अपना नुक्सान करने की हद तक ईमानदार हो सकते हैं तो दूसरे को पूरी तरह तबाह कर देने की हद तक बेईमान भी। एक ही सिक्के के दो पहलुओं की तरह भले भी हम बुरे भी हम, पर समझना न किसी के कम का अंदाज़ भी निराला है !

इसलिए बहुत आनंदित हुआ मन जब विदेश में हंगेरियन छात्र ने कहा कि वह अपना ब्लॉग लिखता है इंडियाज़ इंडिया। यानी भारत भारत है – मैंने ध्वनि निकाली अपने भारत जैसा कोई नहीं इनक्रेडिबल इंडिया ! इठलाने का मौक़ा तो मिला ! फिर सुना ओनली थिंग सर्टेन इन इंडिया इज़ अन्सर्टेनिटी ! अब हंसूँ  या दुखी हो लूं? चलो इसे भी सही ‘स्पिरिट’ में ही लेती हूँ क्या नुक़सान है। जीवन में कुछ भी निश्चित नहीं, भारतीय दर्शन का निचोड़ कुछकुछ इसी ओर ले जाता है मोह न करो, दुनिया फानी है, आनी-जानी है।

रंग-बिरंगे इनक्रेडिबल इंडियापोस्टर देख आह्लादित होता मन विदेश में जहाँ कहीं हिन्दी भाषी लोगों से मिला, तो जैसे लघु भारत का साक्षात्कार कर बाग-बाग होता रहा। जब सुदूर स्कैंडिनेवियन देश डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन में लंबे अरसे से बस गए व्यवसायी संधूजी ने अपनी शायरी में सुनाया कि मैं निकल तो आया हूँ दूर देश से अपने, मगर दिल को साथ नहीं लायातो भारत का मान मेरे लिए और बढ़ गया। इसलिए संधू जी की शायरी की अगली पंक्तियाँ भी स्मृति में बनी रही  ‘टूटा हुआ मकान महल में तब्दील हो गया लेकिन /उस टूटे हुए मकान की छत के नीचे /बार बार भीग जाना मुझे बहुत याद आया ! / सोने की थाली में खा सकता हूँ मैं आज खाना /मगर मेरी हर फरमाइश पे /मां का आंसू बहाना बहुत याद आया !

अपने अनुभवों से हम नित नूतन होते जाते हैं’ – कहीं पढ़ा था। संस्कृत का यह शब्द-विधान भी पढ़ा था कूपमंडूक, जिसका शाब्दिक अर्थ है – कुँए का मेंढक और निहितार्थ है – अल्प ज्ञानी, सीमित ज्ञान वाला। कहने में कोई हर्ज नहीं कि पहली बार देश से बाहर जाने वाले सीधेसरल भारतीय के लिए पश्चिम एक नया अनुभव होता है। हम दिल्लीवासियों के लिए मेट्रो का सफ़र अब नया नहीं रह गया, फिर भी विदेशों में मेट्रो का जाल एकदम से समझ नहीं आता, जबकि यहाँ सब लोग मानचित्र हाथ में लिए अपनी दिशा में अग्रसर होते रहते हैं। अपने देश के बाहर रह कर ही मैंने जाना कि यहाँ की व्यवस्था, अनुशासन, औपचारिक शिष्टता जीवन को सही तरह से जीने में मदद अवश्य करती है। व्यवस्था और अनुशासन की भूमिका को सार्वजनिक वाहनों में यात्रा करते हुए देखा। यह जनसंख्या कम होने का प्रभाव भी हैपर सबसे ऊपर है इस व्यवस्था का अनुशासन बनाए रखने का माद्दा। यहाँ कोई व्यक्ति गलत जगह से सड़क पार नहीं करता, इसलिए दुर्घटनाएं कम होती हैं। कूड़ा या सिगरेट के टुकड़े फेंकने के लिए जो जगह नियत है, वे ज्यादातर वहीं डाले जाते हैं। यहाँ की शिष्ट-औपचारिकता जीवन में बहुत सी दखलंदाजी को रोकने में कारगर है। आप अपने किसी भी काम को बेहतर तरीके से अंजाम दे सकते हैं क्योंकि बिना समय लिए या दिए असमय कोई भी आपके द्वारे प्रकट न होगा। यदि समय तय किया है तो सही समय पर मिलना होगा।

आप कौनसी भाषाएँ जानते हैं’– के प्रत्युत्तर में गर्व से – हिन्दीइंग्लिश, संस्कृत, पंजाबी लिखने वाली मैं जब भारत से बाहर आई, तो एक इंग्लिश का सहारा था। किन्तु बुदापैश्त में वह भी छूटाक्योंकि यहाँ हंगेरियन भाषा ही मुख्य है। सब जगह, सब कुछ इसी भाषा में दर्ज है। देश के युवा भी अधिकतर अंग्रेज़ी नहीं बोलते। जिस तरह भारत आने वाले विदेशी नमस्ते धन्यवादसीख कर जाते हैंउसी तरह भारतीय भी कुछ जानकारी लेकर आते ही होंगे, मेरे पास भी कुछ थी, पर बुदापैश्त में निरंतर रहते हुए वह अपर्याप्त साबित होने लगी। धीरे-धीरे अभ्यास और अंदाज़ से इस भाषा की जानकारी संजोती रही कि कोज़ोनोम यहाँ का धन्यवाद है और विस्लात अनौपचारिक विदा, विराग यहाँ  फूल हैं और पतिका दवा की दूकान। युनापोत यहाँ का नमस्कार है और नेम-इगेन-यो शब्द – नहीं, हां और ठीक के लिए प्रयोग किए जाते हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाने के दौरान मुझे यह जानने का अवसर मिला कि यहाँ विद्यार्थी बहुत सी भाषाएँ सीखते हैं। कक्षा में एक छात्रा हिन्दी और संस्कृत के साथ-साथ जापानी और अरबी भाषा भी सीखती है, हंगेरियन उसकी मातृभाषा है ही और अंग्रेज़ी भी वह जानती है। और ऐसा करने वाली वह अकेली ही नहीं है। मुझे लगा कि शायद हमारे देश में भाषा सीखने की सजगता इतनी अधिक नहीं है।

कुछ अच्छा तो कुछ कम अच्छा ! हमारे देश में कक्षा का जो अनुशासन है, यहाँ उसका रूप सर्वथा बदला हुआ है। सबसे पहले तो अध्यापक-अध्यापिका सर या मैडम नहीं हैं, हम विजया जी या मारिया जी हैं। दूसरी बात यह नई देखी कि अध्यापक पढ़ा रहे हैं, विद्यार्थी चाय या ठंडा पी रहे हैं। सर्दी लगी कपड़े पहन रहे हैं, गर्मी का अनुभव हुआ उतार रहे हैं।

निष्कर्ष यह कि देश में और विदेश में अच्छा और बुरा दोनों हैं. जरूरत इस बात की है कि हम – “सार सार को गहि रहैऔर  थोथा देई उड़ाय”।

डॉ. विजया सती
+ posts

डॉ विजया सती हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफ़ेसर रही हैं। आपने अपनी सेवाएँ विदेशों के भी कई विश्वविद्यालयों में बतौर हिंदी की अध्यापिका के रूप में दी हैं। आपको सरस्वती पुरस्कार, मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार और प्रोफ़ेसर सावित्री सिन्हा स्मृति स्वर्ण पदक से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। आपकी रचनाएँ समय-समय पे देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। आपसे vijayasatijuly1@gmail पे बात की जा सकती है।

डॉ विजया सती हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफ़ेसर रही हैं। आपने अपनी सेवाएँ विदेशों के भी कई विश्वविद्यालयों में बतौर हिंदी की अध्यापिका के रूप में दी हैं। आपको सरस्वती पुरस्कार, मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार और प्रोफ़ेसर सावित्री सिन्हा स्मृति स्वर्ण पदक से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। आपकी रचनाएँ समय-समय पे देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। आपसे vijayasatijuly1@gmail पे बात की जा सकती है।

नवीनतम

फूल झरे

फूल झरे जोगिन के द्वार हरी-हरी अँजुरी में भर-भर के प्रीत नई रात करे चाँद की

पाप

पाप करना पाप नहीं पाप की बात करना पाप है पाप करने वाले नहीं डरते पाप

तुमने छोड़ा शहर

तुम ने छोड़ा शहर धूप दुबली हुई पीलिया हो गया है अमलतास को बीच में जो

कोरोना काल में

समझदार हैं बच्चे जिन्हें नहीं आता पढ़ना क, ख, ग हम सब पढ़कर कितने बेवकूफ़ बन

भूख से आलोचना

एक मित्र ने कहा, ‘आलोचना कभी भूखे पेट मत करना। आलोचना पेट से नहीं दिमाग से